अस्तित्व एवं कर्म के विभिन्न लोक
मानव या पशु से इतर अन्य जीव रूपों में पुनर्जन्म का बोध होना एक विषय जो प्रायः छूट जाता है वह है तीन निचले लोकों के दुःखों का, जिसे मैं "तीन अधम लोक" कहना पसंद करता हूँ। तिब्बती में इन्हें "तीन नारकीय लोक" कहते हैं, परन्तु "नारकीय" कुछ भारी लगता है, इसलिए मैं उन्हें अधम कहता...