तिब्बती ओषधि : मूल सिद्धांत
परिचय एवं इतिहास आरम्भ करने से पहले मैं यह बताना चाहता हूँ कि मैं डाक्टर नहीं हूँ, इसलिए अपने किसी व्यक्तिगत रोग के बारे में न पूछें | मैंने तिब्बती ओषधि के बारे में कुछ पढ़ा अवश्य है तथा उनका सेवन भी वर्षों तक किया है, अतः मैं उसके सिद्धांत के विषय में कुछ कह सकता हूँ...