न्याय और वैशेषिक दर्शन के मूल सिद्धांत
डा. अलेक्ज़ेंडर बर्ज़िन
न्याय और वैशेषिक दर्शनों में कई समानताएँ हैं। वैशेषिक दर्शन उन पदार्थों पर बल देता है जो विद्यमान हैं, जबकि न्याय दर्शन ऐसे पदार्थों पर बल देता है जो उन पदार्थों के अस्तित्व को निरूपित एवं प्रमाणित करते हैं।