ध्यानसाधना के लिए आवश्यक मानसिक कारक
विवेकी ध्यानसाधना सामान्य दृष्टि से ध्यानसाधना के दो चरण होते हैं: विवेकी ध्यानसाधना और स्थिरकारी ध्यानसाधना। विवेकी ध्यानसाधना में हम क्रमिक चरणों में या किसी तर्क के आधार पर, जैसा कि हमने चिंतन की प्रक्रिया में किया था, किसी ऐसी चित्तावस्था को विकसित करने का प्रयास करते हैं...