सेरकोँग रिंपोछे का जीवन और व्यक्तित्व
दलाई लामा के सहायक निजी शिक्षक के रूप में रिंपोछे की भूमिकात्सेनशाब सेरकोँग रिंपोछे विशालकाय थे ─ एक भिक्षु के वेश में मुंडा सिर, लाल चोगा, और गहरी झुर्रियोंदार चेहरे के कारण वे अपनी उम्र से अधिक बूढ़े दिखाई देते थे। अपने विनीत और विवेकपूर्ण आचरण तथा सौम्य स्वभाव से वे...